Oppo Find X8 इंडिया में लांच हो गया जो Iphone को टक्कर देगा |

Oppo Find X8 Series:

Oppo  की Find X8 सीरीज   को कंपनी ने भारत में बीते दिन 21  नवंबर को लांच किया गया ,जिसमे Find X8  और Find X8  pro मॉडल  शामिल है | ये फ़ोन पहले चीन में लांच हुआ है | Oppo  का यह फ़ोन आकर्षक लुक और बेहतरीन फीचर्स से लैस है | देखा जाए तो सबसे ज्यादा जबरदस्त इसका कैमरा है जो लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे है | वैसे भी Oppo के फ़ोन बेहतरीन कैमरे  के लिए जाने जाते है | कंपनी हर साल इस फ़ोन में कुछ न कुछ फीचर्स ऐड करती रहती है | तो आइये जानते है कि Oppo Find X 8 फ़ोन में क्या कुछ ख़ास है |

Image

Oppo Find X8  Build  Quality :

Oppo X8  को पहली बार देखने पर आपको Iphone  जैसी फीलिंग आएँगी | कंपनी ने काफी हद तक Iphone जैसा बनाने की कोशिश की है | Oppo का यह फ़ोन 213  ग्राम का यह फ़ोन अल्ट्रा थिन  और लाइट वेट है | इसमें दो माइक्रोफोन है और इसका फ्रेम मेटल का है |

Oppo Find X8 Launched in India

Display :

इस फ़ोन में Pro  के डिस्प्ले की बात करे तो इसका डिस्प्ले 6.78 इंच का 120 Hz LTPO  डिस्प्ले है | वही नॉन प्रो की बात करे तो 6.59 इंच का स्क्रीन है ,इसमें LTPO  नहीं है | प्रो और नॉन प्रो दोनों फ़ोन में 1.5K  Resolution ,Dolby Vision और 4500  यूनिट तक ब्राइटनेस है |

Battery :

वही बैटरी बैकअप की बात करे तो Oppo  के प्रो फ़ोन 5910 mah  बैटरी है वही  नॉन प्रो में 5630 mah  की बैटरी है |

Performance :

इसके बाद अगर हम ओप्पो फ़ोन के परफॉरमेंस की बात करे तो फ़ोन काफी स्मूथ चलता है | आप हाईएस्ट सेटिंग के साथ गेमिंग खेल सकते है | गेम खेलते समय   फ़ोन का डिस्प्ले काफी सुन्दर दीखता है | फ़ोन यूज़  करते समय गरम हो जाता है लेकिन फिर तुरंत ठंडा भी हो जाता है |

Camera Quality :

Oppo फ़ोन अच्छे कैमरे  के लिए जाने जाते है | Oppo Find  X 8 में 50  mp  के तीन कैमरे है जिसमे 50 mp LYT700  वाइड कैमरा ,50 MP Samsung JN5 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 MP LYT  600 टेलीफ़ोटो सेंसर  के साथ 3x ज़ूम और AI टेलिस्कोप ज़ूम जैसे फीचर शामिल है |


Price : 

अंत में हम oppo find x8  के प्राइस की बात करे तो इस की कीमत 69,999 से शुरू होती है | वही हम प्रो को कीमत की बात करे तो Oppo Find X8 Pro  की कीमत 109999 रूपये है जो अभी फ्लिपकार्ट पर  सेल में 99999  में मिल रहा है |

कुल मिलाकर Oppo Find X8  एक बेहतरीन फ़ोन है | लुक वाइज ये फ़ोन Iphone  को टक्कर देता है इसके साथ फ़ोन बहुत हल्का भी है | वही जबरदस्त AI  फीचर के साथ कैमरा भी मिलता है | वही बैटरी परफॉरमेंस भी अच्छी है जो दो दिन तक चल सकती है | कहा जा सकता है कि  कम बजट में अच्छा फ़ोन है |

Leave a Comment