जाने माने राजनीतिज्ञ और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री S.M.Krishna दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया|
S.M. Krishna :
आपको बताते चले कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ,विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके एस एम कृष्णा का बीती रात सोमवार को निधन हो गया | एस एम कृष्णा 92 साल के थे | उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ ,उस दौरान वो बेंगलुरु स्थित आवास पर थे | आज उनके शव को उनके पैतृक आवास मदुर ले जाया जायेगा ,जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा | कर्नाटक सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान से विदा करेगी उसके साथ ही कर्नाटक राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित की जाएगी | इस दौरान सभी सरकारी स्कूल और ऑफिस बंद रहेंगे |
1 मई 1932 में मदुर में जन्मे एस एम कृष्णा का पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था | इन्होने स्नातक की डिग्री मैसूर के महाराजा कॉलेज से ली उसके बाद कानून की पढाई करने के लिए बेंगलुरु आ गए | एस एम कृष्णा उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए वहाँ दुबारा स्नातक करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय कानून में शिक्षण शुरू किया | इसी दौरान अमेरिका में जॉन एफ़ कैनडी के लिए राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार किया | एस एम कृष्णा के अमेरिका से लौटने के उपरांत वर्ष 1962 में कर्नाटक विधान सभा का सदस्य चुने गए |
एस एम कृष्णा का राजनीतिक कैरियर :
एस एम कृष्णा ने अपने राजनीतिक करियर को शुरुवात एक निर्दलीय विधायक के रूप में की थी ,इस दौरान वो बेंगलुरु के लॉ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय लॉ पढ़ाते रहे | इसके बाद वो प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े | वर्ष 1968 में सांसद के मृत्यु के कारण उपचुनाव हुए जिसमे एस एम कृष्णा पहली बार मंडया लोकसभा सीट से सांसद बने | 1971 में इन्होने कांग्रेस सीट से चुनाव लड़ा | वर्ष 1983 में इंदिरा सरकार में ये उद्योग राज्य मंत्री बने इसके बाद राजीव गाँधी सरकार में वित्त मंत्री बने | एस एम कृष्णा वर्ष 1999 से 2004 तक कर्नाटक में मुख्यमंत्री का पद संभाला | उसके बाद वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र में राज्यपाल का पद पर रहे | एस एम कृष्णा को वर्ष 2009 में केंद्रीय कैबिनेट में शामिल करते हुए विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी | 2017 में इन्होने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर भाजपा ज्वाइन कर लिया | बीते वर्ष 2023 में एस एम कृष्णा को पदम् विभूषण से नवाजा गया |
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की :
वही हमारे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एस एम कृष्णा के मौत पर अपने एक्स हैंडल पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है कि “श्री एस एम कृष्णा जी एक असाधारण नेता थे | उन्होंने हमेशा दुसरो के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया | उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के लिए याद किया जाता है ,खासकर बुनियादी ढांचे के विकास पर उनके ध्यान के लिए ,श्री एस एम कृष्णा जी एक विपुल पाठक और विचारक भी थे ”
एस एम कृष्णा ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए बेंगलुरु को आईटी हब बनाया | बेंगलुरु को सिलिकॉन वैली बनाने का श्रेय इनको ही जाता है |