Pushpa 2 ने साल 2024 की सारी बड़ी फिल्मो को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड बनाया ,1000 करोड़ के पार पहुंचा

पुष्पा  2  ने लगातार छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए तो आइये जानते है कि पुष्पा 2  ने छठे दिन कितनी कमाई की :

Image

Pushpa 2 Day 1  Collection :

सुकुमार निर्देशन  पुष्पा 2  फिल्म वर्ल्डवाइड धमाल मचा रही है | इस फिल्म ने 241  करोड़ के साथ बेहतरीन शुरुवात की है | बीता मंगलवार पुष्पा 2  फिल्म के लिए काफी ख़ास रहा | इस फिल्म ने 1000  करोड़ में शामिल फिल्मो को पीछे छोड़ दिया है |

आपको बताते चले कि  पुष्पा 2  फिल्म ने बीते दिन 800  करोड़ का आँकड़ा छू लिया था | आज इस फिल्म ने मात्र छह दिनों में 1000  करोड कमा लिया है जबकि पठान और एनिमल जैसी फिल्मो को 1000  करोड़ कमाने में काफी टाइम लगा था | साथ ही आपको बता दे कि पुष्पा 2  फिल्म का डेली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70  लाख से लेकर 1  करोड़ रूपये तक है |

वही आज फिल्म पुष्पा 2  के मेकर्स के आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट किया गया जिसमे लिखा था कि पुष्पा 2  हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है इसका हिंदी वर्शन रिकॉर्ड बनाने को तैयार है | आपको बता दे कि  शुक्रवार को इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 59  करोड़ कमाए |  वही  पुष्पा 2 ने मंगलवार को 400 करोड़ रूपये कमाए है |

पुष्पा 2  फिल्म के मेकर्स ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ” कल दिल्ली में फिल्म के 1000  करोड़ रूपये कमाने के उपलक्ष्य में थैंक्स गिविंग मीटिंग का आयोजन करने जा रही है |  इसमें अल्लू अर्जुन सहित पूरी यूनिट भाग लेगी | भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे तेज 1000  करोड़ रूपये |

आपको बता दे कि  पुष्पा  2  साल 2024  की बड़ी  फिल्म है ,इस बार फिल्म के मेकर्स ने पुष्पा फिल्म से ज्यादा बजट पुष्पा 2  फिल्म में खर्च किया था | अब यह उम्मीद की जा रही है कि  पुष्पा 2  अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई करेगी |   अगर हम जवान फिल्म की बात करे तो जवान ने 1200 करोड़ रूपये कमाए थे वही हम आमिर खान की दंगल फिल्म की बात करे तो इस फिल्म ने 2000  करोड़ रूपये की कमाई की थी | अब यह देखना लाजिमी होगा कि  पुष्पा 2  दंगल जैसी फिल्मो  तक पहुँच पायेगी या नहीं |

 

 

 

 

Leave a Comment