CTET का जारी हुआ Admit Card ,यहाँ से डाउनलोड करे

आपको बता दे कि  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा  यानि CTET  का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है |

CTET Admit  Card Download :

सीबीएसई ने आज यानि गुरुवार को CTET  एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है | आपको बता दे कि  CTET  का एग्जाम 14  दिसंबर, शनिवार को आयोजित होने वाला है |इसके अलावा यह भी कहा गया है कि  यदि किसी शहर में अभ्यर्थियो की संख्या अधिक है,तो परीक्षा 15  दिसंबर को भी आयोजित की जा सकती है |  जिस भी अभ्यर्थी  ने CTET के लिए आवेदन किया था ,वह CTET के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर ले |

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे :

https://ctet.nic.in/

 Step 1 – लिंक पर क्लिक करके होम पेज पर जाये |

Step 2 – होमपेज पर जाकर नीचे कैंडिडेट एक्टिविटी में जाए और डाउनलोड  एडमिट कार्ड पर क्लिक करे |

Step 3 – उसके बाद डेट ऑफ़ बर्थ ,एप्लीकेशन नंबर और सिक्योरिटी पिन डाले |

इसके बाद आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जायेगा | अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा जारी ID  प्रूफ ले जाना अनिवार्य है | साथ ही आपको बता दे कि CTET एग्जाम के लिए शहर सूचना पर्ची 3 दिसंबर को ही जारी कर दिया था | इस  परीक्षा के लिए पूरे भारत में 236 एग्जाम सेण्टर बनाये गए है | यह परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी |

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा  CTET  पूरे भारत में 14  दिसंबर शनिवार  को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी | इसमें दो पेपर होंगे ,पहला शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा और दूसरा शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा |

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई हर साल CTET परीक्षा का आयोजन करता है | यह परीक्षा साल में दो बार होती है  आपको बताते चले कि इस बार CTET 2024  के लिए लगभग 4.56 लाख लोगों ने आवेदन किया है | इस बार आवेदन प्रक्रिया 17  सितम्बर से शुरू हुई थी | इस परीक्षा में सामान्य वर्ग को 60 % मार्क्स लाने होते है जबकि आरक्षित वर्गों के लिए 55 % अंको का प्रावधान है |

UPPSC 2024 ने प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया ,यहाँ से डाउनलोड करे

 

Leave a Comment