Allu Arjun को पुलिस ने हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में गिरफ्तार किया

पुष्पा 2 फेम अल्लू अर्जुन को आज यानि शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | अभिनेता पर हैदराबाद में संध्या थिएटर मामले को लेकर FIR दर्ज कराई गयी थी | आइये जानते है क्या है पूरा मामला :

Allu Arjun को पुलिस ने हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में गिरफ्तार किया
Allu Arjun Arrested

Allu Arjun को देखने के लिए संध्या थिएटर  में मची थी भगदड़ :

आपको बता दे कि सुकुमार निर्देशन ‘Pushpa : The Rule’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी |   4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में प्री रिलीज़ शो रखा गया था जिसमे अल्लू अर्जुन भी शामिल थे | इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भगदड़  मच गई जिसमें एक 35 वर्षीय महिला दम घुटने से  मौत हो गई|

पुलिस शुक्रवार की सुबह उनके आवास से गिरफ्तार करके ले गयी | इस दौरान उन्हें नाश्ता करने और कपडा भी नहीं पहनने दिया गया हालांकि अभिनेता का कहना था कि  इससे पहले भी बहुत बार स्क्रीनिंग में गए थे लेकिन ऐसा वाक़या  आज तक नहीं हुआ था |

अल्लू अर्जुन पर क्या है आरोप :

अल्लू अर्जुन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह बिना परमिशन के वहां पहुंचे थे ,और फैंस उनसे मिलने और उन्हें देखने के लिए बेताब हो गए जिसके चलते यह भगदड़ मची और उसमें कई लोग घायल हो गए और एक 35 वर्षीय  महिला की जान भी चली गई। लेकिन अल्लू अर्जुन सामने आए हैं और उन्होंने यह बताया है कि यह फिर गलत लगाया गया है और यह केस वापस लेना चाहिए। इस केस में अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना कोर्ट का भी सहारा लिया है। इस मामले में अल्लू अर्जुन के अलावा अन्य भी कई लोगो को गिरफ्तार किया गया है जिसमे संध्या थिएटर के मालिक भी शामिल है |

हालांकि  पुष्पा 2 के मेकर्स ने उस औरत के मौत पर दुःख जताया  और उनकी फैमिली को 25  लाख रूपये देने का वादा किया है | इसके अलावा अल्लू अर्जुन  ने औरत के बच्चो का पढाई लिखाई का जिम्मा उठाया है और हमेशा जरूरत पड़ने पर साथ देने का वादा किया है

आपको बता दे की गिरफ्तारी के पहले अल्लू अर्जुन दिल्ली में थे ,और वो जब हैदराबाद में पहुंचे तब उन्हें गिरफ्तार किया गया। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी उनके हैदराबाद में बंजारा हिल में स्तिथ घर से की गयी है|

अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में उतरे बड़े सितारे :

आपको बताते चले कि जहां अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने एक तरफ 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है वहीं अब हैदराबाद में हुई भगदड़ के चलते अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ गई है। 4 दिसंबर को हैदराबाद में फिल्म के प्रीमियर के दौरान ही यह भगदड़ मची थी जिसमें महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद अल्लू अर्जुन पर एफआईआर दर्ज कराई गई और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में वरूण धवन  जैसे कई बड़े सितारे उतरे है |

 

Leave a Comment