A R Rahman और सायरा बानो शादी के 29 साल बाद अलग होने जा रहे है ,सिंगर ने बताई वजह

फेमस संगीतकार A  R  Rahman  शादी के 29  साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक लेने जा रहे है |

A. R. Rahman :                                                     

ए  आर  रहमान और उनकी बेगम सायरा बानो शादी की 29  साल बाद एक दूसरे से अलग हो रहे है ,ऐसे में उनके अलग होने का कारण नहीं पता चल पाया है | बीते दिनों सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने खुलासा किया कि सायरा बानो ए आर रहमान से तलाक लेने जा रहे है ,उन्होंने ये फैसला काफी सोच समझ कर लिया है ,यह फैसला एक दिन में नहीं लिया गया है ,सायरा काफी समय से तनाव में चल रही थी जिससे उन्हें अब बहार निकलना था | आपको बताते चले 29  साल साथ रहे ए आर रहमान और सायरा बानो की साल 1995  में शादी हुई थी | इस कपल के तीन बच्चे भी है |

अब जाकर इस फैसले पर ए  आर  रहमान की प्रतिक्रिया सामने आयी है | बीती रात सगीतकार ने अपने एक्स हैंडल पर भावनात्मक पोस्ट किया जिसमे लिखा था ” हमें उम्मीद थी कि हम 30  साल पूरे कर लेंगे लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अदृस्य अंत होता है ,टूटे हुए दिलो के वजन से भगवन का सिंहासन भी काँप सकता है ,फिर भी इस बिखराव में ,हम अर्थ की तलाश करते है | हालांकि टुकड़ो को फिर से अपनी जगह नहीं मिल सकती | हमारे दोस्तों ,आपकी दयालुता और इस नाजुक अध्याय से गुजरते समय हमारी हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद “|

&n

वही इसके बाद ए  आर रहमान के बच्चो की प्रतिक्रिया सामने आयी है | तलाक की खबर से उनके बच्चे काफी Shocked  है | ए  आर  रहमान के इमोशनल पोस्ट करने के बाद उनकी बेटी रहीमा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि” ये उनका पर्सनल मामला है ,इस बारे में हमें कोई अधिकार नहीं है कि हम उन्हें कोई सलाह दे या सैड इमोजी पोस्ट करे ,उन्हें अच्छे से पता है क्या करना चाहिए क्या नहीं ,वो जो चाहते है उन्हें करने दीजिये “|

वर्ष 1967  में चेन्नई में जन्मे ए  आर रहमान का असली नाम A S  Dilip  Kumar  रखा गया था | वर्ष 1998  में सायरा से शादी करने के पश्चात इन्होने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया | वही ए  आर  रहमान के सिंगिंग करियर की बात करे तो इन्होने ज्यादातर हिंदी और तमिल फिल्मो में संगीत दिया है | ए  आर  रहमान ने संगीत के क्षेत्र में काफी अवार्ड जीते है ये पहले भारतीय है जिन्हे Slumdog Millionaire में दो ऑस्कर मिले है और सर्वश्रेष्ठ गीत ‘जय हो ‘के लिए Best  Soundtrack Compilation और बेस्ट फिल्म सांग catagory में दो ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त हुए है | इसके अलावा ये  गोल्डन ग्लोब से  सम्मनित होने वाले पहले व्यक्ति है |

ए  आर  रहमान अपनी पत्नी के साथ समय समय पर इवेंट्स में देखे जाते रहे है और साथ में सेल्फी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे | अभी हाल ही में अनंत अम्बानी की शादी में ये कपल नजर आये थे | ऐसे में तलाक के कारणों  का पता नहीं चल पा  रहा है |

Baaghi 4 : में टाइगर श्रॉफ का खूंखार अंदाज ,कब होगी रिलीज ‘बागी 4’?

Leave a Comment