Arijit Singh को शादी में परफॉर्म करने पर मुंबई में डुप्लेक्स मिला

Arijit Singh  को एक शादी में परफॉरमेंस देने पर गिफ्ट के तौर पर मुंबई में फ्लैट मिला |

Arijit Singh :

आपको बताते चले कि मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह लाखो करोड़ो लोगो के दिलो की धड़कन है | इनके लाइव परफॉरमेंस में लोग ख़ुशी से रोने लग जाते है | अरिजीत सिंह को लोग सिंगिंग के अलावा उनकी सिम्पल लाइफ भी लोगो को काफी पसंद आती है | 2013  में ‘आशिक़ी 2 ‘ का गाना ‘तुम ही हो ‘ से चर्चा में आये थे | हाल ही में अरिजीत सिंह को एक शादी में एक से डेढ़ घंटे परफॉर्म करने के बाद उन्हें मुंबई में डुप्लेक्स गिफ्ट के तौर पर मिला |

Arijit Singh को शादी में परफॉर्म करने पर मुंबई में डुप्लेक्स मिला
Arijit Singh Concert

Arijit Singh Concert Fees :

अरिजीत सिंह  हमेशा सिम्प्लिसिटी के लिए जानी जाती है और उनकी यही चीज उनके फैंस  को भाती  है आपको  बता दे कि ऑस्कर अवार्ड जीत चुके ए आर रहमान एक शो के लिए 3  करोड़ रूपये चार्ज करते है | इतनी भी फीस लगभग अरिजीत सिंह की है |

हाल ही में रैपर रफ़्तार और उनकी दोस्त इक्का ने यूट्यूब पॉडकास्ट में संगीत इंडस्ट्री पर चर्चा करते हुए अरिजीत सिंह की सादगी भरी जीवन की चर्चा की | उन्होंने कहा “केसरिया गाना गाने वाला सिंगर मीडिया के लाइम लाइट से दूर रहते है ,वो अपनी सम्पति का कभी दिखावा नहीं करते ,अपनी पर्याप्त वित्तीय सफलता के बावजूद अरिजीत कितने सादगी से रहते है जबकि संगीत इंडस्ट्री में लोग संपत्ति का दिखावा ज्यादा करते है “| रफ़्तार ने आगे कहा कि  अरिजीत सिंह के पास इतना पैसा है कि  वो रोज 100  लोगो को लंच पर बुला सकते है |

वही इक्का ने एक घटना का जिक्र किया जिसमे अरिजीत सिंह को एक शादी में परफॉरमेंस के बदले मुंबई में डुप्लेक्स ऑफर किया गया था लेकिन अरिजीत सिंह ने यह कहते हुए मना कर  दिया कि  वो शादियों में परफॉर्म नहीं करते | उनके बहुत दबाव बनाने के बाद अरिजीत सिंह मान गए | सिंगर को यह डुप्लेक्स मात्र एक से डेढ़ घंटे परफॉरमेंस के लिए मिले थे |

इक्का ने सिंगर की सादगी दर्शाते हुए बताया कि  एक परफॉरमेंस के बाद अरिजीत सिंह ऑटो रिक्शा  से घर चले गए थे जबकि बाहर इनके लिए कार इन्तजार कर  रही थी |

आपको बताते चले कि अरिजीत सिंह ने अपने कैरियर  के दौरान 400  से अधिक अलग अलग भाषाओ गाना गया है |

Leave a Comment