Awadh Ojha ने किया आम आदमी पार्टी ज्वाइन ,ये है इनका मकसद

आपको बता दे कि  UPSC  के जाने माने  अध्यापक श्री अवध ओझा जी ने आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली |

Awadh Ojha ने किया आम आदमी पार्टी ज्वाइन ,ये है इनका मकसद
Awadh Ojha ने किया आम आदमी पार्टी ज्वाइन ,ये है इनका मकसद

Awadh Ojha ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया :

सिविल सर्विस कोचिंग के संस्थापक और अध्यापक अवध ओझा सर को कौन नहीं जानता | अवध ओझा अध्यापक होने के साथ साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी है | इन्होने हजारो बच्चो को  सिविल सर्विस में सिलेक्शन दिलाया है | अवध ओझा आज यानि सोमवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है | इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल तथा वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने उनका स्वागत किया |

अवध ओझा जी ने AAP  की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि ” सबसे पहले मैं  अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का आभारी हू कि  मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का अवसर मिला है ,शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार ,समाज और राष्ट्र की आत्मा है ,जितने भी देश महान हुए है उनकी पृष्ठ्भूमि में शिक्षा का योगदान रहा है ,मैं  आज अपनी राजनितिक पारी की शुरुवात करते हुए मुझे शिक्षा और राजनीति  में से कोई एक चुनना पड़े तो मैं शिक्षा को चुनूंगा ,शिक्षा का विकास करना मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है |

वही इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल का कहना था कि अवध ओझा ने लाखो करोड़ो युवाओ को शिक्षा दी ,उन्हें रोजगार के लिए तैयार किया है ,हमारी कोशिश है कि शिक्षा ,स्वास्थ्य  और भ्रष्टाचार निरोधी क्षेत्र में जो लोग अच्छा काम कर रहे है ,हम लोग उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर सके |

इसके अलावा AAP  मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने अपने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डाला और लिखा कि देश के जाने माने शिक्षक अवध ओझा जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए | उनके अनुभव व  दृस्टिकोड से हमारी शिक्षा नीति को नयी दिशा मिलेगी | शिक्षा को लेकर हमारी नीतियों और काम से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी के साथ कदम मिलाया है | हम उनका परिवार में हार्दिक स्वागत करते है |


AAP  के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया का कहना था “अवध जी की विद्धता और मार्गदर्शन से पार्टी को नयी ऊर्जा और दिशा मिलेगी ,इनका आम आदमी पार्टी में शामिल होना हमारे शिक्षा के मिशन को कई गुना ताकत और गहराई प्रदान करेगा |

आपको बताते चले कि आगामी 2025 के फरवरी महीने में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने वाला है | वही आम आदमी पार्टी की तत्कालीन मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी गठबंधन नहीं करेगी | आम आदमी पार्टी 70  सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी |

Leave a Comment