CBSE ने जारी कर दी है 15 फरवरी से बोर्ड एग्जाम की डेट ,छात्रों को मिलेगा तैयारी का भरपूर मौका |

आखिरकार CBSE  ने कक्षा 10  और 12  के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है | यह परीक्षा 15  फरवरी से शुरू होकर 4  अप्रैल तक चलेगी |

CBSE Exam  Date : 

आपको बताते चले कि  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं  बोर्ड एग्जाम के डेट की अनाउंसमेंट कर दी है | CBSE ने यह  एग्जाम 15  फरवरी से 4 अप्रैल तक चलने वाला है | इस बार CBSE  ने जल्दी ही बोर्ड एग्जाम के डेट की अनाउंसमेंट कर दी ,इससे बच्चो  को सिलेबस तैयार करने में मदद मिलेगी | आपको बताते चले की सीबीएसई हर साल दिसंबर में बोर्ड एग्जाम के डेट की अनाउंसमेंट करता है |

इसके अलावा सीबीएसई ने परीक्षा में गैप भी अच्छा खासा दिया है जिससे बच्चो को काफी हेल्प मिलेगी ,जैसे साइंस स्ट्रीम का ले लें  सीबीएसई ने 8 -10  दिन का गैप दिया है | इसके साथ ही सीबीएसई ने बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम 1  जनवरी 2025  से करवाने का आदेश दिया है और थ्योरी 15  फरवरी से शुरू होगी|डेटशीट डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करे : |Date_Sheet_Main_Exam_2025_20112024

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार( 2020 ) :

NEP के अनुसार 2025  की बोर्ड परीक्षाएं योग्यता अनुसार होगी ,जिसमे बच्चो के रटने के बजाय उनके व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा | इस पेपर में MCQ ,केस स्टडी और  ऐसे प्रश्न आएंगे जिन्हे सोच कर  और विश्लेषण करते हुए उत्तर देना होगा | इन् प्रश्नो का स्कोर कुल पेपर का 50 % होगा ,जो कि  पहले 40 % हुआ करता था |

CBSE  ने सब्जेक्ट वाइज इंस्ट्रक्शन प्रदान किये है | सीबीएसई ने लिखा है कि 86 दिन पहले परीक्षा की डेट घोषणा करने से परीक्षार्थियों को तैयारी  करने के लिए भरपूर समय मिल जायेगा ,इससे वो परीक्षा में बेहतर परफॉरमेंस दे पाएंगे ,स्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए अच्छी योजना बना पाएंगे ,छात्रों  द्वारा आमतौर पर दिए जाने वाले  विषयो की दो परीक्षाओ के बीच दिया जाने वाला समय पर्याप्त है ,इससे अगले विषय की परीक्षा के लिए काफी मदद मिलेगी | इसके अलावा शिक्षक लम्बे समय तक स्कूल से दूर नहीं रहेंगे जिससे गैर बोर्ड परीक्षाओ की पढाई बाधित नहीं होगी | सीबीएसई बोर्ड ने घोषणा की है कि  वह बोर्ड परीक्षा 2025 में छात्रों की मेरिट सूची  और डिवीज़न वार  अंक जारी नहीं करेगा |

मॉडल  प्रश्न पत्र : 

अगर आपको प्रश्नो  का आधार जानना है कि  बोर्ड एग्जाम में कैसे प्रश्न आएंगे , तो  आप  इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते है:          https://www.cbse.gov.in/

उसके बाद एकेडमिक  वेबसाइट पर जाए फिर सैंपल Question  Paper  पर क्लिक करके डाउनलोड करे |

UGC NET का नोटिफिकेशन हुआ जारी ,जनवरी में होगा एग्जाम

 

 

Leave a Comment