India vs Pakistan U -19 Asia Cup शाहजेब ने शतकीय पारी खेलते हुए इंडिया को 44 रनों से हराया |

India vs Pakistan U -19 Asia Cup में पाकिस्तान  ने  शानदार पारी खेलते हुए भारतीय टीम को 44  रनो से हराया |

India vs Pakistan U -19 Asia Cup
India vs Pakistan U -19 Asia Cup

India vs  Pakistan Live  Score ,U -19 Asia  Cup :

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित अंडर -19  एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को 44 रनो से हरा दिया है | पाकिस्तान के 282  रनो के जवाब में भारतीय टीम 48  ओवर में 237  रन बना पायी | सबसे पहले टॉस जीतकर पाकिस्तान की क्रिकेट टीम साद बेग की कप्तानी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उत्तरी ,उतरने के साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहजेब और उस्मान खान ने पहले विकेट के लिए 160  रन बनाकर बेहतरीन शुरुवात की | हालांकि 31 वें  ओवर में नागराज ने उस्मान को आउट कर दिया लेकिन शाहजेब ने  मजबूती से रुक कर पारी को संभाला और पाकिस्तान  को जीता दिया |

भारतीय टीम का प्रदर्शन :

अंडर – 19 एशिया कप में भारत की शुरुवात ही खराब रही | शुरुवाती दौर में ही भारत के विकेट गिरने का सिलसिला चलता रहा | वही 13  वर्ष के वैभव सूर्यवंशी चौथे ओवर में विकेट गवा कर 1  ही रन बना पाए | उसके साथ आयुष म्हात्रे भी 20  रन बनाकर आउट हो गए | इसके अलावा निखिल कुमार मैदान में रुके रहे और 77 गेंदों पर 60  रन बनाकर आउट हो गए | निखिल कुमार ने छह चौके और तीन छक्के लगाए ,जिससे भारतीय टीम को कुछ उम्मीद जगी | अंत में मोहम्मद एनान ने मोर्चा संभाला मगर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के आगे रुक नहीं पाए | इन्होने दो चौके और दो छक्के लगते हुए 30  रन बना पाए |

शाहजेब खान की शतकीय पारी :

अंडर -19 एशिया कप में साद बेगम के कप्तानी में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने 7 विकेट गवाते हुए 50  ओवर में 281  रन बनाये | पाकिस्तान क्रिकेट टीम का शुरुवाती प्रदर्शन पहले तो धीमी रही लेकिन शाहजेब और उस्मान खान ने पहले विकेट के लिए 160  रनो की साझेदारी की | पाकिस्तान क्रिकेट टीम में  शाहजेब ने शतकीय पारी खेलते हुए 147  गेंदों में 157  रन बनाये जिसमे 5  चौके  और 10  छक्के  लगाए | अंत में पारी के आखिरी ओवर में समर्थ नागराज के द्वारा आउट हो गए | वही उस्मान खान की बात करे तो उन्होंने 94  गेंदों में 60  रन बनाये |

भारतीय टीम इस बार भी अंडर -19 एशिया कप फाइनल में पहुंचने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रही है | आपको बता दे कि  भारतीय टीम  अंडर 19  एशिया कप  की सबसे सफल टीम है जिसने 8  बार टूर्नामेंट जीतकर इतिहास बनाया है | अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 2  दिसंबर को जापान के साथ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा | उसके बाद चार दिसंबर को UAE  के साथ उसी स्टेडियम में होगा | अब सभी की नजरे भारतीय टीम पर होगी | भारतीय टीम को पाकिस्तान से हारने के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा |

IPL Mega Auction 2025 में वैभव के उम्र विवाद पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने दी प्रतिक्रिया ,फिर से बोन टेस्ट कराएँगे |

 

 

Leave a Comment