आज है Constitution Day,आइये जानते है क्या है ख़ास

आज यानि 26 नवंबर को संविधान अपनाया गया था | आइये जानते है इसके बारे में :

 

आज है संविधान दिवस ,आइये जानते है क्या है ख़ास
Indian Constitution

Indian Constitution :

आज ही बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्माण किये गए Constitution को अपनाया गया था | आज संविधान को अपनाये हुए 75  साल हो गए जो कि हमारे लिए बहुत ख़ास अवसर है | आज हमारा पूरा  देश संविधान दिवस मना रहा है | इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा ,दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया |

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संविधान दिवस पर कहा कि ” 75  वर्ष पहले संविधान सदन के इसी केंद्र में आज ही के दिन संविधान सभा ने संविधान निर्माण का बहुत बड़ा काम किया था | राष्ट्रपति का आगे कथन था कि ” संविधान देश का पवित्र ग्रन्थ है ,भारत लोकतंत्र की जननी है है ,हमारा संविधान सबसे मेधावी लोगो की देन है | ,मैं इसके निर्माण शामिल महिलाओ को भी नमन करती हूँ |

 

संविधान दिवस के इस अवसर पर संस्कृत भाषा में संविधान का विमोचन किया गया  | इसके साथ ही इस अवसर पर विशेष डाक टिकट और सिक्के का विमोचन हुआ | इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट गए | प्रधानमंत्री अपने एक्स हैंडल पोस्ट करते हुए लिखा कि ” सभी देशवासियो को भारतीय संविधान की 75 वी वर्षगाँठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत बहुत शुभकामनायें ” |

संविधान दिवस के इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम  बिरला का कथन था कि ” मैं  सभी माननीय सांसदों से आग्रह करूँगा कि अपने अपने क्षेत्रों में संविधान के 75  वर्ष पूरा होने के सहभागिता के साथ एक उत्सव के रूप में मनाये “| आगे उनका कथन था कि “बाबा साहब ने कहा था कि हमारा संविधान एक ऐसा दस्तावेज होना चाहिए ,जो न केवल हमारे देश की स्वतन्त्रा और समानता की रक्षा करे बल्कि देश के लोगों को एक साथ लाने में मदद करे |

क्यों मनाते  है संविधान दिवस :

आज ही के दिन यानि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने संविधान अपनाया | तब से यह दिन बहुत ख़ास माना जाता है | संविधान देश का सर्वोच्च कानून  होने के नाते यह शासन की संरचना ,शक्ति के वितरण और नागरिको के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है | हमारे देश का संविधान न ही कठोर है और न ही लचीला है | संविधान का उद्देश्य नागरिको को लोकतंत्र ,न्याय समानता और स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा करना है |

हमारे देश के संविधान निर्माण में  महान  लोगो का योगदान रहा ,जिसमे भीम राव  अंबेडकर की विशेष भूमिका रही | आने वाले समय में सरकार का यह प्रयास है कि इन् महान  व्यक्तियों के योगदान को समाज तक पहुंचाया जाए |

Parliament Winter Session 2024: कुल 16 विधेयक पारित करने का प्रस्ताव |

Leave a Comment