महाराष्ट्र में आज विधान सभा चुनाव है ,जिसमे 5 बजे तक सिर्फ 55% ही वोट डाले गए है जिसमे 15 .78% मतदान सिर्फ मुंबई में किये गए है |
Maharastra Election :
महाराष्ट्र में आज 288 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हो रहा है | बस वोटिंग में कुछ समय और बाकी है | इसके साथ ही आगामी 23 नवंबर को चुनाव के रिजल्ट आने वाले है | आकड़ो के अनुसार महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 55% ही मतदान हुआ था जिसमे 49% वोट मुंबई में डाले गए थे| सबसे ज्यादा मतदान गढ़चिरौली में 70% मतदान हुआ और औरंगाबाद में 60 % मतदान हुआ |
महायुति और महाविकास अघाड़ी :
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावी दंगल में महायुति और महाविकास अघाड़ी ये दोनों पार्टिया आमने सामने है | ये दोनों पार्टिया गठबंधन करते हुए 288 सीटों के लिए चुनाव लड़ रही है | महायुति तत्कालीन सत्तारूढ़ पार्टी है जिसमे शिवसेना 81 सीटों पर ,बीजेपी 149 सीटों पर तथा अजित पवार की पार्टी एनसीपी 59 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही है | वही महाविकास अघाड़ी शिवसेना UBT ,NCPSC और कांग्रेस के साथ वहा के क्षेत्रीय दल भी शामिल है | इस पार्टी के साथ कांग्रेस 101 सीट ,शिवसेना UBT 95 और एनसीपी 86 सीट के साथ चुनाव में उतरे है | इस चुनाव असली लड़ाई एनसीपी और शिवसेना का है |
मुंबई में मतदान करने बड़े बड़े सितारे और जाने माने हस्तियों ने वोट दिया जिसमे सलमान खान ,अक्षय कुमार ,हेमा मालिनी ,रितेश देशमुख जैसे अभिनेता पहुंचे थे | इन्होने लोगो से अपील की सभी लोग आकर मतदान जरूर करे |
आपको बताते चले कि झारखण्ड में आज ही विधान सभा चुनाव है | झारखण्ड में भी हेमंत सोरेन के फिर से लौटने के कयास लगाए जा रहे है |
आइये जानते है आकड़ो कि जहा तक महायुति पार्टी को 128 से 195 सीटें मिलने की उम्मीद है वही महा विकास अघाड़ी को 85 से 146 सीटें मिल सकती है | यह कयास लगाया जा सकता है कि फिर से तत्कालीन सत्तारूढ़ पार्टी सरकार बनाने का दावा कर सकती है |