Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6e के Price से लेकर Features तक सब कुछ यहाँ जाने |

महिंद्रा ने अपनी दो नयी SUV ‘अनलिमिट इंडिया ‘इवेंट में लांच की है |

Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e & BE 6e Launched :

आपको बताते चले कि महिंद्रा कंपनी भारतीय बाजारों से ग्लोबल मार्केट  तक अपनी पहुँच बढ़ाने के लिए एक से एक इलेक्ट्रिक SUV  लांच कर  रही है | हाल ही कंपनी ने चेन्नई में  ‘अपकमिंग इंडिया’ नाम से इवेंट आयोजित किया जिसमे अपनी दो इलेक्ट्रिक SUV  महिंद्रा XEV 9e  थी और दूसरी BE 6e  थी | तो आइये जानते है इन् SUV  के फीचर्स ,डिज़ाइन से लेकर प्राइस तक :

Design :

सबसे पहले हम महिंद्रा XEV 9e  की डिज़ाइन की बात करे तो  दोनों इलेक्ट्रिक SUV मस्कुलर  बॉडी की वजह से काफी शानदार लगती है | यह SUV 4789 मिमी लम्बी है | साथ में 663  लीटर का बूट स्पेस और फ़्रंक  150  लीटर है | वही दूसरी SUV  की बात करे तो इसकी लम्बाई 4371 मिमी है इसमें 455 लीटर का बूट स्पेस और 45  लीटर का फ़्रंक है | दोनों SUV  में LED  लाइट्स इसे  और आकर्षक बनाती है | यह SUV  काफी ऊँची है जिससे देखने में रॉयल लुक आता है |

Features :

वही हम इन् दोनों इलेक्ट्रिक कार्रो के फीचर्स की बात करे तो XEV  9e  में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलता है | इसके सीट ऊंचाई के हिसाब से एडजस्ट हो सकते है इसके साथ ही  सीट वेन्टीलेटेड भी है | इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ हाई परफॉरमेंस 16 स्पीकर हरमन कोर्डन  ऑडियो सिस्टम है | इसमें ADAS  फीचर भी है | कंपनी दावा  करती है कि  ये गाड़ी गर्म होने पर दूसरे गाड़ियों की अपेक्षा जल्दी ठंडा करती है | इनके सभी ग्लासों पर UV  किरणों से बचाव  के लिए कोटिंग की गयी है | इन् SUV  के दरवाजे 90  डिग्री पर खुलते है |

Battery :

महिंद्रा के इन् दोनों SUV में बैटरी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पायी है | महिंद्रा XEV 9e  मॉडल में कंपनी दावा  करती है कि 79  KWH  की बैटरी एक बार चार्ज होने पर 500  किमी चलेगी | इसका डबल बैटरी पैक 175 KWH तक का फ़ास्ट DC  चार्जिंग को सपोर्ट करता है  जिसमे 20  मिनट में 20 -80 % बैटरी चार्ज हो सकती है |

Safety :

महिंद्रा की दोनों SUV में सात Airbags  है | कंपनी दावा  कर  रही है कि दोनों इलेक्ट्रिक SUV को NCAP  क्रैश टेस्ट में 5  स्टार रेटिंग मिली हुई है |

Mahindra XEV 9e  & Mahindra BE 6e  Ex -Showroom  Price :

वही अंत में बात करते है महिंद्रा BE 6e   के बेस प्राइस की तो यह SUV 18.90  लाख से शुरू होती है  वही हम महिंद्रा XEV 9e  मॉडल  की बात करे तो  इसका बेस प्राइस

21.90 लाख से शुरू होता है जो कि  एक्स शो रूम प्राइस है |

कंपनी वर्ष 2025  के जनवरी माह से बुकिंग शुरू करने वाली है | वही इन् SUV  की डिलीवरी की बात करे तो कंपनी मार्च तक डिलीवर करने के मूड में है |

 

 

 

 

Leave a Comment