Nayanthara vs Dhanush Controversy : धनुष की इस हरकत पर नयनतारा ने ओपन लेटर जारी कर प्रतिक्रिया दी है |

साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा को जाने माने एक्टर धनुष ने अपने गाने के 3  सेकंड की क्लिप उपयोग करने के लिए अभिनेत्री को 10  करोड़ का नोटिस भेजा है |

Nayantara vs Dhanush Controversy :

आपको बताते चले कि  लेडी सुपरस्टार  के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री ‘ नयनतारा : बियॉन्ड द  फेयरी टेल ‘ बन रही है | इस डॉक्यूमेंट्री में धनुष की ‘ नानम रॉउडी धान ‘ के गाने की क्लिप को यूज़  किया गया था | प्रोडूसर होने के नाते धनुष ने नयनतारा को 10  करोड़ का नोटिस भेजा था ,जिसे नयनतारा ने मना कर  दिया | उसके बाद नयनतारा को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हालांकि डॉक्यूमेंट्री से गाने की क्लिप को हटा दिया गया था | धनुष की परमिशन न मिलने की वजह से नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 2  साल तक रिलीज़ नहीं हो पायी |

 

Nayanthara Letter to Dhanush :

अब इस मामले  में नयनतारा ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है | उन्होंने इंस्टाग्राम पर 3  पन्नों का एक ओपन लेटर पोस्ट किया है ,जिसमे उन्होंने अभिनेता धनुष पर निशाना साधते हुए उनकी इस हरकत को नीच बताया है | नयनतारा ने लेटर में लिखा है कि ” मैंने अपने मेहनत से इंडस्ट्री में जगह बनाई है ,न कि रिश्तेदारों के बल पर  ,धनुष को इंडस्ट्री में आने के लिए रजनीकांत और कई सारे डायरेक्टर्स ने मदद की “| आगे अभिनेत्री ने कहा कि ” मेरी डॉक्यूमेंट्री से कई सीन हटाए गए ,एडिटिंग में बदलाव किये गए क्योकि धनुष ने कोई भी सीन ,गाने या तस्वीर उपयोग करने की इजाजत नहीं दी थी |  नयनतारा का कहना था कि  धनुष को फ़ोन से शूट किये गए वीडियो पर भी आप्पत्ति थी | अभिनेत्री ने अंत में लिखा है की धनुष की वजह से उनकी डॉक्यूमेंट्री रिलीज़ होने में 2  साल लग गए | 

अब जाकर नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा :बियॉन्ड द  फेयरी टेल ‘ का ट्रेलर बीते 9  नवंबर नेटफ्लिक्स पर  रिलीज़ हो चुका है |

सोशल मीडिया पर नयनतारा के इस प्रतिक्रिया के बाद धनुष के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री श्रुति हासन  से लेकर ऐश्वर्या तक ने उनके पोस्ट पर रिएक्शन दिया है हालांकि अभिनेता धनुष ने उनकी पोस्ट पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है |

Leave a Comment