Oppo Find X8 Series:
Oppo की Find X8 सीरीज को कंपनी ने भारत में बीते दिन 21 नवंबर को लांच किया गया ,जिसमे Find X8 और Find X8 pro मॉडल शामिल है | ये फ़ोन पहले चीन में लांच हुआ है | Oppo का यह फ़ोन आकर्षक लुक और बेहतरीन फीचर्स से लैस है | देखा जाए तो सबसे ज्यादा जबरदस्त इसका कैमरा है जो लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे है | वैसे भी Oppo के फ़ोन बेहतरीन कैमरे के लिए जाने जाते है | कंपनी हर साल इस फ़ोन में कुछ न कुछ फीचर्स ऐड करती रहती है | तो आइये जानते है कि Oppo Find X 8 फ़ोन में क्या कुछ ख़ास है |
Oppo Find X8 Build Quality :
Oppo X8 को पहली बार देखने पर आपको Iphone जैसी फीलिंग आएँगी | कंपनी ने काफी हद तक Iphone जैसा बनाने की कोशिश की है | Oppo का यह फ़ोन 213 ग्राम का यह फ़ोन अल्ट्रा थिन और लाइट वेट है | इसमें दो माइक्रोफोन है और इसका फ्रेम मेटल का है |
Display :
इस फ़ोन में Pro के डिस्प्ले की बात करे तो इसका डिस्प्ले 6.78 इंच का 120 Hz LTPO डिस्प्ले है | वही नॉन प्रो की बात करे तो 6.59 इंच का स्क्रीन है ,इसमें LTPO नहीं है | प्रो और नॉन प्रो दोनों फ़ोन में 1.5K Resolution ,Dolby Vision और 4500 यूनिट तक ब्राइटनेस है |
Battery :
वही बैटरी बैकअप की बात करे तो Oppo के प्रो फ़ोन 5910 mah बैटरी है वही नॉन प्रो में 5630 mah की बैटरी है |
Performance :
इसके बाद अगर हम ओप्पो फ़ोन के परफॉरमेंस की बात करे तो फ़ोन काफी स्मूथ चलता है | आप हाईएस्ट सेटिंग के साथ गेमिंग खेल सकते है | गेम खेलते समय फ़ोन का डिस्प्ले काफी सुन्दर दीखता है | फ़ोन यूज़ करते समय गरम हो जाता है लेकिन फिर तुरंत ठंडा भी हो जाता है |
Camera Quality :
Oppo फ़ोन अच्छे कैमरे के लिए जाने जाते है | Oppo Find X 8 में 50 mp के तीन कैमरे है जिसमे 50 mp LYT700 वाइड कैमरा ,50 MP Samsung JN5 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 MP LYT 600 टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ 3x ज़ूम और AI टेलिस्कोप ज़ूम जैसे फीचर शामिल है |
🌟 Star Grey
🖤 Space BlackDiscover the premium design of the #OPPOFindX8.
Tune into the global launch: 10:30 IST, November 21st 🌏
Know more: https://t.co/MhVxV2srdL#OPPOFindX8Series #FindYourBiggerPicture #OPPOAIPhone pic.twitter.com/Po95mKTKwS— OPPO India (@OPPOIndia) November 11, 2024
Price :
अंत में हम oppo find x8 के प्राइस की बात करे तो इस की कीमत 69,999 से शुरू होती है | वही हम प्रो को कीमत की बात करे तो Oppo Find X8 Pro की कीमत 109999 रूपये है जो अभी फ्लिपकार्ट पर सेल में 99999 में मिल रहा है |
कुल मिलाकर Oppo Find X8 एक बेहतरीन फ़ोन है | लुक वाइज ये फ़ोन Iphone को टक्कर देता है इसके साथ फ़ोन बहुत हल्का भी है | वही जबरदस्त AI फीचर के साथ कैमरा भी मिलता है | वही बैटरी परफॉरमेंस भी अच्छी है जो दो दिन तक चल सकती है | कहा जा सकता है कि कम बजट में अच्छा फ़ोन है |