Chess Championship की आज से शुरुवात ,ये मुकाबला 11 दिन तक चलेगा |

गूगल समय समय पर डूडल बनाकर सम्मानित करता रहा है | आज गूगल ने चेस  चैंपियनशिप के लिए रंग बिरंगा डूडल बनाया है |

 world Chess Championship
World Chess Championship

World Chess Championship 2024 :

आपको बताते चले कि चेस चैंपियनशिप आज यानि 25  नवंबर से शुरू होने जा रहा है ,जो सिंगापुर के वर्ल्ड सेंटोसा के एक्वैरियस होटल में आयोजित हो रहा है | यह मुकाबला 11  दिन तक चलने वाला है | इसके साथ ही आपको बता दे कि यह मुकाबला भारत के गुकेश डी और चीन के चैस चैंपियन डिंग लिरेन के बीच खेला जायेगा |

गुकेश  की बात करें तो गुकेश  चेन्नई में जन्मे  मात्र 18 साल के हैं। 17 साल की उम्र में गुकेश टोरंटो में कैंडिडेट शतरंज टूर्नामेंट जीता था। इस तरह से वे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 1995 में पहली बार कैंडिडेट्स  टूर्नामेंट जीता  था। तब उनकी उम्र मात्र 26 साल थी।

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में मुकाबला होस्ट करने के  लिए FIDA को तीन एप्लीकेशन मिले थे। इनमें से एक सिंगापुर का और दो एप्लीकेशन भारत के   थे। जिसमें सिंगापुर को यह मुकाबला होस्ट करने के   लिए मिला। सिंगापुर ने यह मुकाबला होस्ट करने के लिए नीलामी में 20.86 करोड़ रुपए जीते।

इस वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल मैं 14 राउंड होंगे। गुकेश  और डिंग को एक गेम जीतने पर 1 पॉइंट और एक ड्रॉ पर 0.5  पॉइंट मिलेंगे। गेम जीतने के लिए विनर को 7.5 पॉइंट की जरूरत होगी। यह पहली बार है जब दो एशियाई खिलाड़ी विश्व विजेता बनने के  लिए एक दूसरे से मुकाबला करेंगे।

गूगल ने अपने होम पेज  पर शानदार डूडल बनाया है। आपको बता दे कि गूगल समय-समय पर डूडल बनाते आया है, जिसमें लाल पीले और नीले ,सफेद रंग के पीस बनाए हुए हैं। उनपर क्लिक करने से आप डायरेक्ट chess.com पर पहुंच जाएंगे। डूडल के  नीचे लिखा है अगर आप चेस  को सिर्फ  एक गेम से ज्यादा पसंद करते हैं तो वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप देखकर इसे  सेलिब्रेट करें, इस नवंबर और दिसंबर दुनिया के टॉप के प्लेयर सिंगापुर में 14 क्लासिकल गेम्स में हिस्सा लेंगे हर गेम करीब 4 घंटे से ज्यादा तक चल सकता है। 7.5 पॉइंट जीतने वाला पहला  खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन बनेगा।

 

Leave a Comment